रोसू (डोमिनिका), 5 जून (आईएएनएस)| अपना पहला टेस्ट खेल रहे एडम वोग्स (130) के शानदार शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने विंडसर पार्क मैदान पर वेस्टइंडीज के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

Advertisement

मेहमान टीम को पहली पारी के आधार पर 170 रनों की बढ़त मिली थी। उसने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम को पहली पारी में 148 रनों पर समेटा और फिर अपनी पहली पारी में 308 रन बनाए।

Advertisement

दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 25 रनों पर दो विकेट गंवा दिए थे। डारेन ब्रावो तीन और शेन डोवरिच एक रन बनाकर नाबाद लौटे। मेजबान टीम ने क्रेग ब्राथवेट (15) और साइ होप (2) के विकेट गंवाए हैं। मिशेल जानसन और मिशेल स्टार्क ने एक-एक विकेट लिया है।

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 148 रनों पर समेटने के बाद पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 85 रन बना लिए थे। स्टीवन स्मिथ 17 और वोग्स 20 रनों पर नाबाद लौटे थे।

स्मिथ 25 के निजी योग पर आउट हुए लेकिन वोग्स ने अपनी पारी जारी रखी और 187 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से अपने करियर का पहला शतक लगाया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल जानसन ने 20, नाथन लॉयन ने 22 और जोस हैजलवुड ने 39 रनों की कीमती पारी खेली। वोग्स ने 247 गेंदों का सामना कर 13 चौके और एक छक्का लगाया जबकि हैजलवुड ने 87 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का जड़ा। 

Advertisement

लायन और हैजलवुड ने 10वें विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की। वेस्टइंडीज की ओर से देवेंद्र बीशू ने 80 रन देकर छह विकेट हासिल किए।

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार