अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज विल मलाजचुक ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने सिर्फ 51 गेंदों में शतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसी के साथ उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

Advertisement

आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के 18 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज विल मलाजचुक ने मंगलवार, 20 जनवरी को नामीबिया के विंडहोक स्थित नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में रिकॉर्ड बुक हिला दी। जापान के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में मलाजचुक ने महज 51 गेंदों में अपना शतक पूरा कर दिया, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। इससे पहले पाकिस्तान के कासिम अकरम  ने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ 63 गेंदों शतक लगाया था।

Advertisement

अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज:

  • विल मलाजचुक (ऑस्ट्रेलिया) – 51 गेंद (जापान के खिलाफ, 2026)*
  • कासिम अकरम (पाकिस्तान) – 63 गेंद (श्रीलंका के खिलाफ, 2022)
  • राज बावा (भारत) – 69 गेंद (युगांडा के खिलाफ, 2022)
  • शॉन मार्श (ऑस्ट्रेलिया) – 70 गेंद (केन्या के खिलाफ, 2002)

इस पारी के साथ ही मलाजचुक ने भारत के 14 वर्षीय युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने अंडर-19 यूथ वनडे में 52 गेंदों में शतक लगाया था। हालांकि यूथ वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक का ओवरऑल रिकॉर्ड पाकिस्तान के समीर मिन्हास के नाम है, जिन्होंने 42 गेंदों में यह कारनामा किया था।

अंडर-19 यूथ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज:

  • समीर मिन्हास (पाकिस्तान) – 42 गेंद (जिम्बाब्वे के खिलाफ, 2026)
  • विल मलाजचुक (ऑस्ट्रेलिया) – 51 गेंद (जापान के खिलाफ, U-19 वर्ल्ड कप 2026)
  • वैभव सूर्यवंशी (भारत) – 52 गेंद (इंग्लैंड के खिलाफ, 2025)
  • भारत (अंडर-19) – 56 गेंद (यूएई के खिलाफ, 2025)

मलाजचुक ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से शुरुआत से ही जापानी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उन्होंने 55 गेंदों में 102 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 185 से ज्यादा का रहा।

Advertisement

टॉप ऑर्डर में नितेश सैमुअल (60) के साथ ओपनिंग करते हुए मलाजचुक ने पहले विकेट के लिए 93 गेंदों में 135 रन की मजबूत साझेदारी की। उनकी इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 202 रन का लक्ष्य महज 29.1 ओवर में 8 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले जापान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए थे। टीम के लिए ह्यूगो टानी-केली ने 135 गेंदों में नाबाद 79 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन मलाजचुक की रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी के सामने यह स्कोर नाकाफी साबित हुआ। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार