U 19 world cup
ऑस्ट्रेलिया के इस युवा स्टार ने तोड़ा वैभव सूर्यवंभी का रिकॉर्ड, U-19 World Cup का सबसे तेज शतक ठोक रच दिया इतिहास
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज विल मलाजचुक ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने सिर्फ 51 गेंदों में शतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसी के साथ उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के 18 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज विल मलाजचुक ने मंगलवार, 20 जनवरी को नामीबिया के विंडहोक स्थित नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में रिकॉर्ड बुक हिला दी। जापान के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में मलाजचुक ने महज 51 गेंदों में अपना शतक पूरा कर दिया, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। इससे पहले पाकिस्तान के कासिम अकरम ने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ 63 गेंदों शतक लगाया था।
Related Cricket News on U 19 world cup
-
VIDEO: U-19 World Cup में रित्विक रेड्डी की गजब गेंद, वैभव सूर्यवंशी के उड़ाए डंडे, स्टंप्स को भेजा…
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और यूएसए के मुकाबले के दौरान मैदान पर एक हाई-वोल्टेज मोमेंट देखने को मिला। यूएसए के तेज़ गेंदबाज़ रित्विक रेड्डी ने भारत के युवा स्टार बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को ...
-
आईसीसी ने 2022 अंडर-19 विश्व कप क्वालीफिकेशन कार्यक्रम दोबारा जारी किया, पांच स्थानों के लिए 33 टीमें करेगी…
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2022 में होने वाले अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप क्वालीफिकेशन कार्यक्रम को रविवार को फिर से जारी किया। विश्व कप पांच स्थानों के लिए 33 टीमें प्रतिस्पर्धा करेगी। टूर्नामेंट का 14वां... ...
-
अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत का पहला मैच 19 जनवरी को श्रीलंका से, जानिए पूरा शेड्यूल !
दुबई, 24 अक्टूबर| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले अंडर-19 विश्व कप के कार्यक्रमों की गुरुवार को घोषणा कर दी। 17 जनवरी से नौ फरवरी तक होने वाले इस ...