T20 World Cup: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर के लिए टी20 विश्व कप 2026 बेहद निराशाजनक रहा है। बटलर ने नेपाल और वेस्टइंडीज के खिलाफ 26 और 21 रन की पारियों से टूर्नामेंट की शुरुआत तो ठीक की, लेकिन उसके बाद उनका बल्ला खामोश हो गया। वह अब तक खेली 7 पारियों में महज 62 रन बना पाए हैं।
बटलर लगातार पांच बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं। पिछले पांच मुकाबलों—स्कॉटलैंड, इटली, श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ—बटलर ने 3, 3, 7, 2 और 0 के स्कोर बनाए हैं। यह आंकड़े उनकी मौजूदा फॉर्म की कहानी खुद बयां करते हैं। आईसीसी इवेंट्स में बटलर लंबे समय से फ्लॉप रहे हैं। उनकी आखिरी बड़ी पारी 2024 टी20 विश्व कप में अमेरिका के खिलाफ नाबाद 83 रन की थी।
बटलर की खराब फॉर्म इंग्लैंड के लिए सेमीफाइनल से पहले सबसे बड़ी चिंता है, लेकिन टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने इससे इनकार किया है।