सिडनी, 2 जनवरी | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एसीसीजी) पर शुक्रवार से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ बिना बदलाव के उतर सकती है।

Advertisement

आस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों को जीत सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। ऐसी अटकले थी कि वह पिच को देखते हुए आस्ट्रेलिया एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ जा सकती है। टीम के कप्तान टिम पेन ने हालांकि कहा है कि टीम पर फैसला एससीजी की पिच को देखने के बाद ही लिया जाएगा।

Advertisement

क्रिकेट डॉट को डॉट एयू ने पेन के हवाले से लिखा है, "हम अभी सिर्फ विचार कर रहे हैं कि क्या हम दूसरे स्पिनर के साथ जा सकते हैं, अगर हां तो हम कैसे करेंगे।"

कप्तान ने कहा, "जैसा कोच जस्टिन लैंगर ने कल (बुधवार) को कहा था, इस समय तो लग रहा है कि हम बिना किसी बदलाव के उतरें, लेकिन संभावना है, अगर कल सुबह विकेट देखने के बाद हमें लगा कि हम एक और स्पिनर के साथ जा सकते हैं तो जाएंगे।" आस्ट्रेलिया के पास हालांकि मार्नस लाबुशैन के रूप में एक पार्ट टाइम स्पिनर है जो लेग स्पिन करते हैं। उन्होंने 13 मैचों में 12 विकेट भी लिए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम

डेविड वार्नर, जो बर्न्स, मारनस लाबुस्चगने, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, ट्रैविस हेड, टिम पेन (c, wk), पैट कमिंस, मिच स्टार्क, नाथन लियोन, जेम्स पैटिनसन, माइकल नेसर, मिशेल स्वेपसन

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार