मेलबर्न, 29 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को भारत द्वारा रखे गए 399 रनों के विशाल स्कोर के सामने अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी। 

Advertisement

मेजबान टीम ने दिन के पहले सत्र का खेल खत्म होने तक अपने दो विकेट 44 रनों पर ही खो दिए हैं। वह अभी भी लक्ष्य से 355 रन पीछे है।

Advertisement

भोजनकाल की घोषणा होने तक उस्मान ख्वाजा 26 और शॉन मार्श दो रन बनाकर खेल रहे हैं। 

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम ने पारी के दूसरे ओवर में ही एरॉन फिंच (3) का विकेट खो दिया। वह छह के कुल स्कोर पर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विराट कोहली के हाथों लपके गए। 

भारत को दूसरी सफलता रवींद्र जडेजा ने दिलाई। जडेजा ने पिच पर बने रफ पैच का अच्छा इस्तेमाल किया। इसी श्रेत्र में डाली गई गेंद पर मार्कस हैरिस (13) शॉर्ट लेग पर मंयक अग्रवाल के हाथों लपके गए। 

इसी बीच उस्मान ख्वाजा ने हालांकि जडेजा को हावी नहीं होने दिया और उन पर निकल कर कुछ अच्छे शॉट्स मारे। ख्वाजा ने अभी तक 35 गेंदों का सामना किया है जिनपर उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया है। 

Advertisement

इससे पहले, भारत ने चौथे दिन पहले सत्र में कुछ देर बाद ही अपनी पहली पारी आठ विकेट के नुकसान पर 106 रनों पर घोषित की। मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 443 रनों पर घोषित की थी और ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 151 रनों पर ढेर कर पहली पारी के आधार पर 292 रनों की बढ़त ले ली थी। 

भारत ने चौथे दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 54 रनों के साथ की। मंयक (42) के रूप में भारत ने दिन का अपना पहला विकेट खोया। वह 83 के कुल स्कोर पर पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हुए। मयंक ने अपनी पारी में 102 गेंदों का सामना किया और चार चौकों की अलावा दो छक्के लगाए। मयंक दूसरी पारी में भारत के सर्वोच्च स्कोरर रहे। 

मयंक के बाद रवींद्र जडेजा (5) को 100 कुल स्कोर पर कमिंस ने अपना छठा शिकार बनाया। ऋषभ पंत (33) को जोश हेजलवुड ने आउट कर भारत को आठवां झटका दिया। इसी के साथ भारत ने अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। पंत ने 43 गेंदों पर तीन चौके एक छक्का लगाया। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए कमिंस ने इस पारी में छह विकेट लिए। हेजलवुड को दो सफलताएं मिलीं। 

भारत ने पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा (106), कप्तान विराट कोहली (86), मयंक (76) और रोहित शर्मा (नाबाद 63) की बेहतरीन पारियों की मदद से विशाल स्कोर खड़ा किया था।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार