लंदन, 15 सितम्बर| ऑस्ट्रेलिया ने द ओवल मैदान पर जारी एशेज सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को इंग्लैंड से मिले 399 रनों के लक्ष्य के जवाब में लंच तक 68 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया को अभी मैच जीतने के लिए 331 रन और बनाने हैं जबकि उसके सात विकेट ही शेष हैं। लंच की घोषणा के समय स्टीवन स्मिथ 33 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 18 और मैथ्यू वेड 17 गेंदों पर एक चौके के सहारे 10 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Advertisement

इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अब तक दो और जैक लीच ने एक विकेट लिया है।

Advertisement

इससे पहले इंग्लैंड से मिले 399 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 29 रन तक अपने दोनों ओपनरों मार्कस हैरिस (9) और डेविड वॉर्नर (11) का विकेट गंवा दिया। दोनों को ब्रॉड ने पवेलियन भेजा।

इसके बाद स्मिथ और मार्नस लाबुशाने (14) के बीच तीसरे विकेट के लिए 27 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन लाबुशाने भी टीम के 56 के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हो गए। उन्हें जैक लीच ने विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों स्टंप कराया।

इंग्लैंड ने पहली पारी में 294 रन बनाए थे जबकि उसने ऑस्ट्रेलिया को 225 रन पर ऑल आउट करके 69 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 329 रन का स्कोर बनाया और ऑस्ट्रेलिया के सामने मैच जीतने के लिए 399 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार