15 दिसंबर,(CRICKETNMORE)।  भारत ने यहां पर्थ स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर 326 रनों के सामने भोजनकाल तक अपना एक विकेट महज छह रनों पर गंवा दिया।  देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

पहले सत्र के खत्म होने तक लोकेश राहुल एक रन बनाकर खेल रहे हैं। मेजबान टीम ने मुरली विजय के रूप में अपना पहला विकेट खोया। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया द्वारा सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने के बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी भारत को उम्मीद थी कि वह भोजनकाल तक कोई भी विकेट नहीं गंवाएगी लेकिन मिशेल स्टार्क की बेहतरीन गेंद विजय का स्टम्प ले उड़ी और भारत को मायूसी हाथ लगी। इसी के साथ भोजनकाल की घोषणा कर दी गई। 

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 277 रनों के साथ की थी। कप्तान टिम पेन और पैट कमिंस के ऊपर ऑस्ट्रेलिया को आगे ले जाने की जिम्मेदारी थी। इन दोनों ने अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाया और दूसरे दिन के तकरीबन शुरुआती एक घंटे तक भारतीय गेंदबाजों को विकेट नहीं लेने दिया। 

दोनों ने संयम से बल्लेबाजी की। दोनों ने टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया। इस साझेदारी को आखिरकार उमेश यादव ने तोड़ा। उमेश ने कमिंस को 310 रनों के कुल स्कोर पर पगबाधा आउट किया। कमिंस ने 19 रन बनाए। 

कमिंस के जाने के बाद पेन भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। खाता में एक भी रन नहीं जुड़ा था कि जसप्रीत बुमराह ने पेन को पवेलियन भेज ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका दिया। पेन ने 89 गेंदों का सामना कर पांच चौकों की मदद से 38 रनों की पारी खेली। पेन और कमिंस ने सातवें विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। 

Advertisement

इसके बाद ईशांत शर्मा ने लगातार दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया। उन्होंने पहले स्टार्क (6) और फिर जोश हेजलवुड (0) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पवेलियन में बैठा दिया। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस हैरिस ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 141 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके लगाए। एरॉन फिंच ने 105 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 50 रनों की पारी खेली। ट्रेविस हेड ने 58 रनों का पारी खेली। हेड ने अपनी पारी में 80 गेंदों का सामना किया और छह चौके जड़े। 

भारत के लिए ईशांत शर्मा ने चार विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और हनुमा विहारी को दो-दो सफलताएं मिलीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार