Australia vs England, 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन (Mahli Beardman) ने शुक्रवार (13 नवंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ में पहले वनडे मैच के दौरान अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। डेब्यू मैच खेल रहे बियर्डमैन ने 7.4 ओवर में 24 रन देकर 6 विकेट लिए। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक, जो रूट, जॉर्डन कॉक्स, सैम कुरेन, जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन को अपना शिकार बनाया।
21 साल के बियर्डमैन डेब्यू वनडे इंटरनेशनल में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे और दुनिया के कुल 18वें खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए यह कारनामा 38 साल पहले टोनी डोडेमेड ने किया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वाका में ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे डेब्यू पर 21 रन देकर 5 विकेट लिए थे। वह पहले गेंदबाज हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू पर 6 विकेट लिए हैं।
बता दें कि बियर्डमैन के लिस्ट ए करियर का यह सिर्फ 12वां ही मैच है।
इसके अलावा वह पांचवें गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने वनडे डेब्यू पर छह या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उनसे पहले इस लिस्ट में चार्ली कैसल, कागिसो रबाडा, फिडल एडवर्ड्स और लाइल रॉबर्टसन का नाम शुमार है।
वनडे डेब्यू पर 6 विकेट लेने वाले खिलाड़ी
7/21 - चार्ली कैसल (स्कॉटलैंड) बनाम ओमान, डंडी, 2024
6/16 - कागिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका) बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2015
6/22 - फिडेल एडवर्ड्स (वेस्टइंडीज) बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2003
6/24 - महली बियर्डमैन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड, पर्थ, 2026
6/52 - लाइल रॉबर्टसन (स्कॉटलैंड) बनाम कनाडा, डंडी, 2026
कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा
ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में सबसे कम उम्र में मैच में पांच विकेट लेने का कीर्तिमान भी बियर्डमैन के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने 21 साल 74 दिन में यह कमाल कर कूपर कोनोली (22 साल 2 दिन) को पीछे छोड़ा।
ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में 5 विकेट लेने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
21 साल 74 दिन - महली बियर्डमैन बनाम इंग्लैंड, पर्थ 2026
22 साल 2 दिन - कूपर कोनोली बनाम दक्षिण अफ्रीका, मैके 2025
22 साल 204 दिन - क्रेग मैकडरमॉट बनाम पाकिस्तान, लाहौर 1987
22 साल 211 दिन - मिशेल स्टार्क बनाम पाकिस्तान, शारजाह 2012
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि बियर्डमैन की शानदार गेंदबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया टीम ने इंग्लैंड को 33.4 ओवर में 131 रनों पर ढेर कर दिया। उनके अलावा स्पेंसर जॉनसन ने 3 विकेट औऱ जेवियर बार्टलेट ने 1 विकेट लिया।