Australia Playing XI for Boxing Day Test vs India: भारत के खिलाफ गुरुवार (26 दिसंबर) से होने वाले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया। ट्रैविस हेड (Travis Head) इस मुकाबले के लिए फिट घोषित हो गए हैं,  बुधवार (25 दिसंबर) को मैच की पूर्व संध्या पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने इसकी पुष्टि की। साथ ही कमिंस ने बताया कि प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव हुए हैं, सैम कोंस्टास डेब्यू करेगें और  स्कॉट बोलैंड की वापसी हो रही है। 

Advertisement

कमिंस ने कहा, "ट्रैव खेलने के लिए तैयार हैं, वह खेलेंगे।" "उन्होंने आज और कल कुछ अंतिम चीजें पूरी कीं। लेकिन ट्रैव के चोट को लेकर कोई चिंता नहीं है। वह पूरी तरह से फिट होकर खेलेंगे।"

Advertisement

पिछले हफ्ते ब्रिस्बेन में खेले गए तीसरे टेस्ट मचै दौरान हेड को चोट लगी थी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के उप-कप्तान क्रिसमस के दिन फिटनेस टेस्ट पास कर के चौथे टेस्ट के लिए फिट घोषित हुए। बता दें कि पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। 

बता दें कि इस सीरीज में हेड का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है, पहले तीन मुकाबलों में लगातार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलकर उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। हेड के बल्ले से पहले तीन टेस्ट में 81.80 की औसत से 409 रन आए हैं। 

वहीं 19 साल कोंस्टास इस मैच में उस्मान ख्वाजा के साथ ओपनिंग करने उतरेंगे। उन्हें नाथन मैकस्वीनी की जगह आखिरी 2 टेस्ट मैच के लिए चुना गया है। सीरीज के पहले तीन टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सिलेक्टर्स ने मैकस्वीनी का बाहर का रास्ता दिखाया। कोंस्टास मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में डेब्यू करने वाले देश के सबसे युवा ओपनर बनेंगे।  

पिंडली की चोट के कारण सीरीज से बाहर हुए जोश हेजलवुड की जगह बोलैंड वापसी करेंगे, जो एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में टीम का हिस्सा थे। बता दें कि बोलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ इस मैदान पर ही डेब्यू किया था और 7 रन देकर 6 विकेट लिए थे। 

Advertisement

भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार