West Indies vs Australia 2nd Test Playing XI: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार (3 जुलाई) से ग्रेनेडा में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम में दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की वापसी हुई है, जो उंगली में चोट के चलते पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। 

Advertisement

स्मिथ जून की शुरूआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान चोटिल हो गए थे। वह तीसरे दिन के खेल के बाद ही मुकाबले से बाहर हो गए थे।  स्मिथ को जोश इंगलिस की जगह टीम में शामिल किया गया है, जो पहले टेस्ट मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने स्मिथ की वापसी की पुष्टि करते हुए कहा, “वह खेलने के लिए तैयार हैं, उनकी उंगली अच्छी तरह से ठीक हो गई है। वह बहुत खुश थे, खासकर बल्लेबाजी करते हुए। फील्डिंग में हमें अभी भी थोड़ा मैनेज करना होदा, इसलिए हो सकता है कि वह अधिक बार स्लिप में फील्डिंग करते नजर ना आएं। स्पिन गेंदबाजी पर ठीक है लेकिन तेज गेंदबाजी में स्लिप में फील्डिंग करने के लिए उन्हें एक और हफ्ते का इंतजार करना होगा।”

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने ग्रेनेडा के सैंट जॉर्ज स्टेडिय़म में कभी टेस्ट मैच नहीं खेला था। सिर्फ एक वनडे मैच खेला है वो भी 2008 में। 

गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 1-0 से आगे है और दूसरे टेस्ट में उसकी निगाहें सीरीज अपने नाम करने पर होंगीय़ ऑस्ट्रेलिया ने साल 1995 से फ्रैंक वॉरेल ट्रॉफी नहीं हारी है। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार