Ishan Kishan Video: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ ईशान किशन (Ishan Kishan) ने बड़ा खुलासा करते हुए टीम इंडिया के एक ऐसे खिलाड़ी का नाम बताया है जिनके खिलाफ वो बिल्कुल भी खेलना पसंद नहीं करते और ना खेलना चाहेंगे। गौरतलब है कि ये खिलाड़ी नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए अपने खुद के साथियों पर भी बिल्कुल रहम नहीं दिखाता और कभी-कभी तो सीरियस इंजरी तक दे देता है।

Advertisement

जी हां, आप बिल्कुल सही समझे यहां हम बात कर रहे हैं भारतीय टीम के डेडली तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की। दरअसल, हाल ही में ईशान किशन LPU गए थे जहां पर उनसे ये सवाल किया गया कि वो किस भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ खेलना पसंद करेंगे? गौर करें कि यहां  ईशान ने सवाल को थोड़ा बदल दिया और एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी का नाम बताया जिनके सामने वो खेलना बिल्कुल भी पसंद नहीं करेंगे।

Advertisement

ईशान बोले, 'मैं किसके खिलाफ (भारतीय खिलाड़ी) नहीं खेलना पसंद करूंगा, ये बता सकता हूं।' इसके बाद वो बोले, 'बुमराह। मुझे लगता है कि वो बहुत खतरनाक हैं।' गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब ईशान किशन ने जसप्रीत बुमराह पर ऐसा बयान दिया है। वो पहले भी इंटरव्यू और पॉडकास्ट में कह चुके हैं कि वो नेट्स तक में जसप्रीत बुमराह के सामने खेलना पसंद नहीं करते।

ईशान ने कुछ समय पहले एक किस्सा याद करते हुए बताया था कि एक नेट सेशन के दौरान जब वो बुमराह की बॉल को मिडिल कर रहे थे तो वो गुस्सा हो गए और उन्होंने अगली ही बॉल एक बाउंसर मार दी। इतना ही नहीं, इसके अलावा हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी एक ऐसी घटना घटी थी जब जसप्रीत बुमराह ने नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए ईशान किशन को एक खतरनाक यॉर्कर से बुरी तरह इंजर्ड कर दिया था। ये बॉल सीधा ईशान के अंगूठे पर लगा था जिसके बाद वो दर्द में नज़र आए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

बताते चलें कि भले ही ईशान को बुमराह के सामने खेलना पसंद ना हो, लेकिन 28 मार्च से आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज होने वाला है। यहां ईशान सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे, वहीं जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस की टीम के लिए खेलते नज़र आएंगे। इस टूर्नामेंट में जब SRH और MI की भिड़ंत होगी तब ईशान किशन को जसप्रीत बुमराह का सामना करना ही पड़ेगा। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि तब भी जसप्रीत बुमराह उन्हें डोमिनेट करते हैं या ईशान बेखौफ होकर उन्हें रन बनाते हैं। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार