Australia vs Pakistan ODI: पाकिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में नियमित कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) की वापसी हुई है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ही लिमिटेड ओवरों की सीरीज में आराम दिया गया था। मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड टीम का हिस्सा नहीं हैं, दोनों ही स्टार खिलाड़ी पिता बनने वाले हैं, जिसके चलते उन्हें आराम दिया गया है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। 

Advertisement

ऑलराउंड कैमरून ग्रीन भी टीम का हिस्सा नहीं हैं, वह रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के चलते लगभग 6 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे। बता दें कि फरवरी में पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया की यह आखिरी वनडे सीरीज है। 

Advertisement

 2023 वर्ल्ड कप के बाद मार्कस स्टोइनिस की टीम में वापसी हुई है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 टीम में तो शामिल किया गया था लेकिन वनडे सीरीज में जगह नहीं मिली थी। ग्रीन के चोटिल होने के बाद वह चैपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहतरीन ऑलराउंड विकल्प साबित हो सकते हैं। इसके अलावा एरॉन हार्डी भी टीम का हिस्सा हैं।

 जोश इंग्लिस टीम में इकलौते विकेटकीपर हैं, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद भी एलेक्स कैरी को सिलेक्टर्स ने  पाकिस्तान सीरीज के लिए नहीं चुना।

ऑस्ट्रेलिया ने फिलहाल पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान हीं किया है। यह सीरीज 14 से 18 नवंबर तक खेली जाएगी, ऐसे में टेस्ट टीम का कोई भी खिलाड़ी मुश्किल ही इस सीरीज में खेले। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को 22 नवंबर से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। 

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

Advertisement

पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़ाम्पा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार