ऐडिलेड, 4 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे का मानना है कि स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के न होने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट सीरीज में जीत की प्रबल दावेदार है और उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है। आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, रहाणे 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने आठ पारियों में 399 रन बनाए थे। हालांकि इस वर्ष उनकी फॉर्म अच्छी नहीं चल रही है और उन्होंने पिछली 15 पारियों में केवल 29.66 के औसत से रन बनाए हैं। 

Advertisement

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से यहां चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुरू होना है। 

Advertisement

रहाणे ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुझे लगता है कि कोई भी टीम जब अपने घर में खेलती है तो वह अच्छी स्थिति में होती है। मेरा मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज जीत की प्रबल दावेदार है। हम उन्हें किसी भी हालत में हल्के में नहीं ले सकते।" 

रहाणे का लगता है कि स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर की कमी ऑस्ट्रेलिया को खलेगी लेकिन फिर भी उसमें घर में खेलते हुए भारत में हावी होने का दम है। 

उन्होंने कहा, "हां ये सही है कि उन्हें स्मिथ और वॉर्नर की कमी खलेगी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह उनके बिना कमजोर हैं। आप उनकी गेंदबाजी आक्रमण को देखिए जो शानदार है। मुझे लगता है कि टेस्ट जीतने के लिए आपको अच्छे गेंदबाजी आक्रमण की जरूरत है और मेजबान टीम के पास ये है, इसलिए वे जीत की दावेदार है।" 

रहाणे मध्यक्रम में टीम की बल्लेबाजी की मजबूत कड़ी माने जाने लगे हैं। वह ज्यादातर नंबर चार या पांच पर ही उतरते हैं। 

Advertisement

भारतीय उपकप्तान ने कहा, "जब आप नंबर-4 या 5 पर बल्लेबाजी करते हैं तो आपके लिए यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि आप खुद को समय दें। खासकर पहले 15-20 ओवर तक टिक कर खेलें। आपको ड्रेसिंग रूम की स्थिति की जानकारी होनी चाहिए।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार