ICC T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने कनाडा के विरुद्ध सोमवार को खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 9वें मुकाबले में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने रिकॉर्ड छठी बार टी20 वर्ल्ड कप में 200 के आंकड़े को छुआ।

Advertisement

इस टीम ने अब तक 6 बार टी20 वर्ल्ड कप में 200 या उससे अधिक रन बनाए हैं। भारतीय टीम इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है, जिसने अब तक 3 बार इस आंकड़े को छुआ है। वेस्टइंडीज ने भी इतने ही मुकाबलों में 200 के आंकड़े को छुआ। इंग्लैंड और श्रीलंका ने अब तक 2-2 बार यह कारनामा किया है।

Advertisement

यह साउथ अफ्रीका का टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। साउथ अफ्रीकी टीम साल 2016 में वानखेड़े के मैदान पर इंग्लैंड के विरुद्ध 4 विकेट खोकर 229 रन बना चुकी है। वहीं, साल 2009 में इस टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 5 विकेट खोकर 211 रन बनाए थे। इसके अलावा, साउथ अफ्रीका ने साल 2016 में वानखेड़े के मैदान पर अफगानिस्तान के विरुद्ध 5 विकेट खोकर 209 रन जुटाए थे।

इस टीम ने अब तक 6 बार टी20 वर्ल्ड कप में 200 या उससे अधिक रन बनाए हैं। भारतीय टीम इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है, जिसने अब तक 3 बार इस आंकड़े को छुआ है। वेस्टइंडीज ने भी इतने ही मुकाबलों में 200 के आंकड़े को छुआ। इंग्लैंड और श्रीलंका ने अब तक 2-2 बार यह कारनामा किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

यह टीम 138 के स्कोर तक 4 विकेट खो चुकी थी। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने डेविड मिलर के साथ पांचवें विकेट के लिए 37 गेंदों में 75 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। मिलर 39 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि स्टब्स ने 34 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से अंश पटेल ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। 1 विकेट दिलप्रीत बाजवा के हाथ लगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार