Australia Squad for Day Night Test vs England: इंग्लैंड के खिलाफ 4 दिंसंबर से ब्रिस्बेन में होने वाले एशेज सीरीज 2025-26 के दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की घोषणा हो गई है। कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins औऱ जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) इस मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं। गाबा में होने वाले इस डे-नाइट टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

Advertisement

दोनों तेज़ गेंदबाज़ों को इस हफ़्ते सिडनी में नेट्स पर ट्रेनिंग करते देखा गया था, लेकिन वह टेस्ट में खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हो सके। ऐसे में अब दूसरे टेस्ट में स्टीव स्मिथ ही ऑस्ट्रलिया टीम की कप्तानी करेंगे।

Advertisement

पर्थ की तरह ही कमिंस ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ ब्रिस्बेन जाएंगे औऱ टेस्ट के दौरान अभी तैयारियों को जारी रखेंगे।

उस्मान ख्वाजा को पीठ में खिंचाव के बावजूद टीम में रखा गया है। इस चोट के कारण वह पर्थ में दोनों पारियों में ओपनिंग करने नहीं उतर पाए थे। पहली पारी में ख्वाजा ने 1 रन बनाया था और दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं है। कैच लेने की कोशिश में अजीब तरह से गिरने से चोट और बढ़ गई।

ख्वाजा की जगह ट्रैविस हेड दूसरी पारी में ओपनिंग करने उतरे और 83 गेंदो में 123 रन की तूफानी पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को बेहतरीन जीत दिलाई। हालांकि यह देखने वाली बात होगी की क्या ऑस्ट्रेलिया ख्वाजा को बाहर बैठाकर हेड को ओपनिंग पर भेजती है और ऑलराउंड ब्यू वेबस्टर को नंबर 6 में मौका देती है की नहीं।

पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम 1-0 से आगे है। दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम 30 नवंबर को ब्रिस्बेन में जुटेगी।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार