आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए ये मैच करो या मरो जैसा है। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही।

Advertisement

अफगानिस्तान की पारी का हाल
अफगानिस्तान के लिए पारी की शुरुआत रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने की, लेकिन पहले ही ओवर में स्पेंसर जॉनसन ने गुरबाज को बोल्ड कर टीम को झटका दे दिया। इसके बाद इब्राहिम और सेदिकुल्लाह अटल ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने मिलकर 51 रनों की साझेदारी की, लेकिन इब्राहिम 22 रन बनाकर एडम जैम्पा का शिकार हो गए।

Advertisement

सेदिकुल्लाह अटल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया और अफगानिस्तान को 150 के पार पहुंचाया। लेकिन वह अपने शतक से चूक गए और 85 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

इसके बाद अफगानिस्तान की पारी लड़खड़ाने लगी। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (20), मोहम्मद नबी (1), और गुलबदिन नईब (4) जल्दी आउट हो गए। हालांकि, अजमतुल्लाह ओमरजई ने शानदार 67 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 छक्के और 1 चौका लगाया। लेकिन अंत में अफगानिस्तान की पूरी टीम 50 ओवर में 273 रन पर ऑल आउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी:
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और अफगानिस्तान को 273 पर ऑलआउट कर दिया।

बेन ड्वारशुइस: 10 ओवर 49 रन 2 विकेट
स्पेंसर जॉनसन: 9 ओवर, 47 रन, 2 विकेट
एडम ज़ैम्पा: 10 ओवर, 48 रन, 2 विकेट
ग्लेन मैक्सवेल: 6 ओवर, 28 रन, 1 विकेट
नाथन एलिस: 10 ओवर, 60 रन, 1 विकेट

Advertisement

अब देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलिया इस लक्ष्य का पीछा कैसे करता है। क्या अफगानिस्तान अपने गेंदबाजों के दम पर इतिहास रचेगा या ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में एंट्री करेगा?

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार