AUS vs ENG 4th Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है जहां खेल के पहले दिन पूरे 20 विकेट गिरे और सिर्फ 266 बने। हालांकि दिन का खेल ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा जिन्होंने मेहमान टीम इंग्लैंड पर 46 रनों की बढ़त  बना ली है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, बॉक्सिंग-डे टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 45.2 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 152 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हुई। ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर ने सबसे ज्यादा रन बनाए और 49 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ एलेक्स कैरी (20) और उस्मान ख्वाजा (29) ही 20 से ज्यादा रन बना सके।

Advertisement

बात करें अगर इंग्लिश गेंदबाज़ों की तो जोश टंग ने मेलबर्न में धमाल मचाया और 11.2 ओवर में सिर्फ 45 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट लिए। उनके अलावा गस एटकिंसन ने 2 विकेट और ब्रायडन कार्स और बेन स्टोक्स ने एक-एक विकेट झटका।

इसके बाद अब इंग्लैंड के खिलाड़ी मैदान पर बैटिंग करने आए जिनका हाल तो ऑस्ट्रेलियाई के खिलाड़ियों से भी ज्यादा खराब देखने को मिला। मेहमान टीम बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले दिन सिर्फ 29.5 ओवर ही मैदान पर टिक सकी और 110 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा रन जोडे़ और उन्होंने 34 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली। जान लें कि इंग्लिश टीम के आठ खिलाड़ी दहाई के आंकड़ें तक भी नहीं पहुंचे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर ने गेंद से धमाका किया और 10 ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा स्कॉट बोलैंड ने 3 विकेट, मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट और कैमरून ग्रीन ने 1 विकेट लिया।

बताते चलें कि मेलबर्न टेस्ट का पहला दिन खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया को अपनी दूसरी इनिंग में भी बैटिंग करने के लिए उतरना पड़ा जहां उनके लिए ट्रेविस हेड के साथ स्कॉट बोलैंड सलामी बल्लेबाज़ी करने आए। दिन का आखिरी ओवर खेलने की जिम्मेदारी नाइट वॉचमैन स्कॉट बोलैंड ने अपने कंधों पर ली और टीम के लिए 4 रन जोड़ लिए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर कुल 46 रनों की बढ़त बना ली है।

Advertisement

ऐसी है दोनों टीमें

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रेविस हेड, जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी (डब्ल्यू), कैमरून ग्रीन, माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, झाई रिचर्डसन, स्कॉट बोलैंड।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोश टंग।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार