Australia vs England 4th Test Match Prediction, Ashes 2025-26: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मुकाबला शुक्रवार, 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 05:00 AM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच सीरीज का पिछला मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला गया था जिसे ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 435 रनों का टारगेट डिफेंड करके पूरे 82 रनों से जीता। इसी के साथ अब उन्होंने इंग्लैंड पर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया सीरीज के स्कोर को 4-0 करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड सीरीज में अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेगी। 

Advertisement

AUS vs ENG 4th Test, Ashes 2025: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025
समय - 05:00 AM IST
वेन्यू - मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड

Melbourne Cricket Ground, Melbourne Pitch Report

एशेज सीरीज 2025-26 का चौथा टेस्ट मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना पसंद करती है। बता दें कि यहां अब तक कुल 119 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 58 टेस्ट पहले बल्लेबाज़ी और 43 मैच पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीमों ने जीते। इस मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में पहली इनिंग का औसत स्कोर 307 रन रहता है जो कि दूसरी इनिंग में 314 रन, तीसरी इनिंग में 251 रन और चौथी इनिंग में 171 रन हो जाता है।

Advertisement

AUS vs ENG Test Head To Head Record

कुल - 364
ऑस्ट्रेलिया - 155
इंग्लैंड - 112
ड्रॉ - 97

AUS vs ENG 4th Test, Ashes 2025 : Where to Watch?

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले एशेज सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप जियो हॉटस्टार ऐप पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हो।

AUS vs ENG 4th Test, Ashes 2025: Player to Watch Out For

ऑस्ट्रेलियाई टीम से स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, और ट्रेविस हेड स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर इंग्लिश टीम की तो जो रूट, बेन स्टोक्स, और ब्रायडन कार्स अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

Australia vs England 4th Test Probable Playing XI

Australia 4th Test Probable Playing XI: ट्रेविस हेड, जेक वेदारल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, माइकल नेसर, ब्रेंडन डॉगेट/झाई रिचर्डसन।

England 4th Test Probable Playing XI: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोश टंग।

Advertisement

Australia vs England Today's Match Prediction

एशेज सीरीज 2025-26 का चौथा मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

AUS vs ENG 4th Test Match Prediction, AUS vs ENG Pitch Report, Today's Match AUS vs ENG, Ashes 2025, AUS vs ENG Prediction, AUS vs ENG Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Australia vs England

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार