Australia vs England: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस मैच में मजबूत पकड़ बना ली है। इंग्लैंड को इस मुकाबले को जीतने के लिए 468 रनों की दरकार है। लेकिन, इंग्लैंड की टीम पूरी तरह से बैकफुट पर है और वह डिफेंसिव माइंडसेट के साथ गेम खेल रही है।
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के लिए यह मैच कुछ खास तो नहीं घटा लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी फील्डिंग से सभी को प्रभावित किया है। ट्रेविस हेड शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे और उन्होंने ओली रोबिन्सन की गेंद को लगभग सीमा रेखा के पार कर ही दिया था लेकिन बाउंड्री लाइन पर खड़े बेन स्टोक्स ने शानदार फील्डिंग का परिचय देते हुए कैच लपक लिया।
बेन स्टोक्स द्वारा पकड़े गए इस कैच की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। मालूम हो कि लंबे समय बाद बेन स्टोक्स ने मैदान पर वापसी की है। फिलहाल अंतिम दिन इस टेस्ट मैच को बचाना इंग्लैंड के लिए आसान नहीं होगा। बता दें कि पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 473 रन बनाने के बाद पारी घोषित की थी।
जिसके जवाब में मेहमान इंग्लैंड की टीम महज 236 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए वहीं कप्तान जो रूट ने 62 रनों की पारी खेली। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड टीम ने दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं।