Australia vs England: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने ब्रिस्बेन के गाबा में पहले एशेज टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरुआत दिला दी है। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के आग उगलते गेंदबाजों के सामने उनका यह फैसला गलत साबित हुआ।

Advertisement

पैट कमिंस ने सुनिश्चित किया कि मेहमान टीम को लय में नहीं आने दिया जाएगा। स्टार्क ने अपनी आग उगलती गेंद से एक के बाद एक 5 इंग्लिश बल्लेबाजों का शिकार किया। वहीं लंबे समय बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे इंग्लैंड के बाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स कमिंस के सामने पूरी तरह से बेबस नजर आए।

Advertisement

पैट कमिंस ने अपनी गेंदों से लगातार स्टोक्स को परेशान किया। वहीं 13वें ओवर की चौथी गेंद पर कमिंस ने स्टोक्स को गेंद खेलने पर मजबूर कर दिया। स्टोक्स कमिंस की गेंद पर पूरी तरह से चौंक गए और उनके बल्ले का बाहरी किनारा लगा और स्लिप में खड़े मार्नस लाबुशेन ने उनका कैच लपक लिया।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच के कुछ दिन ही अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी थी और कमिंस को कप्तान बनाने का फैसला किया था। वहीं अगर टेस्ट मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम 147 रन बनाकर ऑलआउट हो चुकी है। जोश बटलर ने सर्वाधिक 39 रनों की पारी खेली। कमिंस ने 5 तो हेजलवुड और स्टार्क के खाते में 2-2 विकेट आए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार