Australia vs England: मेलबर्न के मैदान पर एशेज टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच का पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम का यह फैसला सही साबित हुआ और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से घुटने टेक दिए।

Advertisement

वहीं मैच के दौरान इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज जैक लीच ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन की गेंद पर ऐसा छक्का मारा जिसे शायद ही वो कभी भूल पाएं। इंग्लैंड के बल्लेबाज दबाव में थे लेकिन लीच ने नाथन लियोन द्वारा फेंके जा रहे 62वें ओवर की तीसरी गेंद पर आगे बढ़कर छक्का लगा दिया। 

Advertisement

जैक लीच अपनी बल्लेबाजी के लिए नहीं जाने जाते हैं ऐसे में उनके द्वारा यह छक्का निश्चित तौर पर नाथन लियोन को परेशान करने वाला था। वहीं अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में महज 185 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है। इंग्लैंड के लिए उनके कप्तान जो रूट ने सर्वाधिक 50 रनों की पारी खेली। 

दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। बता दें कि इंग्लैंड की टीम इस सीरीज में काफी मुश्किल में है। सीरीज के पहले दो मैच वह हार चुकी है और अगर उसे सीरीज में बने रहना है तो उसके लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। अगर इंग्लैंड इस मुकाबले को हारती है तो फिर 5 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 3-0 की अजेय बढ़त बना लेगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार