Australia vs India 1st T20I Match Prediction: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 29 अक्टूबर को मनुका ओवल,  कैनबरा में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:45 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2024 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जिसे टीम इंडिया ने 206 रनों का टारगेट डिफेंड करते हुए 24 रनों से जीता था। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को उनके ही घर पर भी हार का स्वाद चखा पाती है या नहीं।

Advertisement

AUS vs IND 1st T20I: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 29 अक्टूबर 2025
समय - 01:45 PM IST
वेन्यू - मनुका ओवल, कैनबरा

Manuka Oval, Canberra Pitch Report

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहला T20I  मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना खूब पसंद करती है। गौरतलब है कि इस मैदान पर अब तक 22 टी20 इंटरनेशन खेले गए हैं जिसमें से 10 रन डिफेंड और 09 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते। जान लें कि यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 150 रन रहा है।

Advertisement

AUS vs IND T20I Head To Head Record

कुल - 32
भारत - 20
ऑस्ट्रेलिया - 11
बेनतीजा - 01

AUS vs IND 1st T20I : Where to Watch?

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाले सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर इन्जॉय कर सकते हैं।

AUS vs IND 1st T20I: Player to Watch Out For

भारतीय टीम से अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की तो मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड और जोश हेजलवुड अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

Australia vs India 1st T20I Probable Playing XI

Australia 1st T20I Probable Playing XI: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड। 

India 1st T20I Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर/कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

Advertisement

Australia vs India Today's Match Prediction

भारतीय टीम टी20 सीरीज का पहला मुकाबला जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

AUS vs IND 1st T20I Match Prediction, AUS vs IND Pitch Report, Today's Match AUS vs IND, AUS vs IND Prediction, AUS vs IND Predicted XIs, Cricket Tips, AUS vs IND Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Australia vs India

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार