Australia vs India 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी के मैदान में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के दौरान एक मजेदार वाक्या हुआ। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ की नकल उतारते हुए देखा गया।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के दौरान रनअप पर जाने से पहले स्टीव स्मिथ की नकल करते हुए दिखे थे। जसप्रीत बुमराह को ऐसा करते देखकर मोहम्मद सिराज अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं और ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Advertisement

वहीं अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और चोट के बाद वापसी कर रहे डेविड वॉर्नर ज्यादा देर तक क्रीज पर टीक नहीं सके और महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। 

इस मैच में डेब्यू कर रहे विल पुकोवस्की ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 रन बनाए हैं। फिलहाल मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। स्टीव स्मिथ 31 और मार्नस लाबुशेन 67 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार