भारतीय टीम के बाएं हाथ के अनुभवी ओपनर शिखर धवन अपने हंसी-मजाक और खुशनुमा माहौल के लिए जाने जाते है। धवन ने अब हाल में कुछ ऐसा कर दिया है जो अब सभी सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। 

Advertisement

अभी पूरी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई है जहां वो सिडनी में पहले वनडे मैच के लिए अभ्यास कर रही है। इसी बीच धवन ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के साथ बॉलीवुड के बेहतरीन गानों में से एक "सात समुन्द्र पार" पर नाचते हुए नजर आ रहे है। दोनों का यह वीडियो देखकर किसी को भी हंसी आ जाएगी और दोनों ने जिस तरह से इस गाने पर खुद को प्रदर्शित किया वो काफी मजाकिया लहजे वाला है। 

Advertisement

धवन ने इस वीडियो को अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "लैला मुझे अभी भी दीवाना बना रही है।"

यह पहली बार नहीं है जब धवन को ऐसे अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मजाक-मस्ती करते हुए देखा जा रहा है। इससे पहले भी धवन की सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो आई है जिसमें वो पंजाबी गानों पर थिरकते नजर आए है। 

धवन आईपीएल 2020 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर थे। उनके बल्ले से इस सीजन में कुल 618 रन निकलें है। 

गौरतलब है कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट, 3 वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने है और सिडनी के मैदान पर वनडे सीरीज के पहले मैच से वो अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार