ब्रिस्बेन, 8 नवंबर | गाबा क्रिकेट मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के सामने 504 रनों का लक्ष्य रखा है। मेहमान टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन स्टम्प्स तक तीन विकेट पर 142 रन बना लिए हैं। कप्तान ब्रेंडन मैक्लम चार और रॉस टेलर 20 रनों पर नाबाद लौटे। टेलर ने 35 गेंदों का सामना कर दो चौके और एक छक्का लगाया है। न्यूजीलैंड के लिए जीत अभी हालांकि काफी दूर है। उसे जीत के लिए 362 रनों की जरूरत है और उसके पास सात विकेट तथा एक दिन का समय है।

कीवी टीम ने अब तक टॉम लैथम (29), मार्टिन गुपटिल (23), केन विलियमसन (59) ्र के विकेट गंवाए हैं। बारिश के कारण चौथे दिन सिर्फ 53 ओवरों का खेल सम्भव हो सका। पांचवें दिन का खेल निर्धारित समय से आधे घंटे पहले शुरू होगा। इससे पहले, मेजबान टीम ने अपने तीसरे दिन के स्कोर चार विकेट पर 264 रनों पर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 556 रन बनाए थे जबकि कीवी टीम विलियमसन के 140 रनों की बदौलत फॉलोऑन टालते हुए अपनी पहली पारी में 317 रन बनाने में सफल रही थी।

Advertisement

(आईएएनएस)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार