ब्रिस्बेन, 20 नवंबर| ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान को यहां के गाबा मैदान पर गुरुवार से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलना है। यह पाकिस्तान का आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का पहला मैच होगा। सरफराज अहमद के कप्तानी से हटाए जाने के बाद अब टीम की कमान एक बार फिर अजहर अली पर है और बदले हुए कप्तान के साथ पाकिस्तान भी ऑस्ट्रेलिया में अपना इतिहास बदलना चाहेगी। पाकिस्तान ने 1995 से ऑस्ट्रेलिया में एक भी मैच नहीं जीता है और कभी भी सीरीज अपने नाम नहीं की है। ऐसे में नए कोच मिस्बाह उल हक और अजहर अली के पास इतिहास बदलने का मौका है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया घर में काफी मजबूत है और यह बात सभी जानते हैं। भारत के खिलाफ हालांकि वह बीते साल घर में सीरीज हार गई थी लेकिन उस टीम में और इस टीम में फर्क है। तब स्टीवन स्मिथ प्रतिबंध के कारण टीम में नहीं थे लेकिन स्मिथ ने दमदार वापसी की है। एशेज में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने जिस तरह से रन निकाले वह बताता है कि स्मिथ अब पहले से ज्यादा खतरनाक हैं।

 
Advertisement

स्मिथ ने चार मैचों में 700 से ज्यादा रन बनाए थे और अकेले दम पर इंग्लैंड के गेंदबाजों से लोहा लेकर एशेज को ऑस्ट्रेलिया के पास ही रखा था। इस सीरीज में भी स्मिथ पर सभी की नजरें होंगी। स्मिथ के साथ ही डेविड वार्नर ने भी एशेज सीरीज में प्रतिबंध के बाद वापसी की थी, लेकिन वह पूरी तरह से विफल रहे थे। हालांकि सीमित ओवरों में वार्नर ने अच्छा किया था और ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद होगी कि वार्नर अपनी उस फॉर्म को टेस्ट में भी जारी रखें।

इन तीनों के साथ प्रतिबंध झेलने वाले कैमरून बैनक्रॉफ्ट भी इस सीरीज में टीम में शामिल किए गए हैं। वार्नर के साथ जोए बर्न्सा पारी की शुरुआत कर सकते हैं और मध्य क्रम में स्मिथ को मार्नस लाबुशाने से साथ मिलने की उम्मीद होगी।

जेम्स पैटिनसन के बाहर जाने से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी का बड़ा नाम गायब है लेकिन मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के रहते मेजबान टीम को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

वहीं पाकिस्तान की बात की जाए तो उसके 16 साल के तेज गेंदबाज नदीम शाह इस समय चर्चा में हैं। उनका पहला टेस्ट मैच में खेलना लगभग तय माना जा रहा है। उन्होंने अभ्यास मैच में अपनी तेजी और प्रतिभा से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

Advertisement

बल्लेबाजी में बाबर आजम और कप्तान अजहर पर टीम की उम्मीदें टिकी हैं।

टीमें

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): टिम पेन (कप्तान/विकेटकीपर), जोए बर्न्सज, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशाने, नाथन लॉयन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू वेड और डेविड वार्नर।

Advertisement

पाकिस्तान (संभावित प्लेइंग इलेवन) : अजहर अली (कप्तान), अशद शफीक, बाबर आजम, हारिस सोहेल, इफ्तिखार अहमद, इमरान खान, मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, शान मसूद और यासिर शाह।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार