Australia Women vs India Women: एलिस पेरी (Ellyse Perry) और एश्ले गार्डनर (Ashleigh Gardner) के शानदार अर्धशतकों के दम पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने रविवार (28 जून) को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई है और भारतीय टीम बाहर हो गई है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 27 गेंदों में 56 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा स्मृति मंधाना ने 37 गेंदों में 38 रन, शेफाली वर्मा ने 26 गेंदों में 34 रन और जेमिमा रोड्रिग्स ने 28 गेंदों में 24 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान सोफी मोलिनक्स ने 2 विकेट लिए।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 4 विकेट गवाकर हासिल कर ली। प्लेयर ऑफ द मैच पेरी ने 38 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 56 रन की पारी खेली। वहीं गार्डनर ने 29 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के जड़े। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही थी औऱ पहले 3 विकेट सिर्फ 68 रन पर ही गिर गए। इसके बाद पेरी और गार्डनर ने चौथे विकेट के लिए 100 रन की विजयी साझेदारी की।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत के लिए श्री चरणी ने 2 विकेट, रेणुका सिंह ठाकुर और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।