Australia Women's T20 World Cup 2024 Squad : ऑस्ट्रेलिया ने अक्टूबर में यूएई में होने वाले महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी 15 सदस्ययी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में अनुभवी स्पिनर जेस जोनसेन को शामिल नहीं किया गया है, जिनके नाम इस फॉर्मेट में 96 विकेट दर्ज हैं। उकी जगह सिलेक्टर्स ने तेज गेंदबाज तैला व्लामिन्क को मौका दिया है।वहीं चोट से उभरी डार्सी ब्राउन को भी टीम में जगह मिली है। 

Advertisement

जोनसेन को इस साल की शुरूआत में बांग्लादेश के दौरे पर भी मौका नहीं मिला था। पहली बार ऐसा हुआ है जब सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रहने के बावजूद उन्हें वर्ल्ड कप टीम में मौका नहीं मिला। 

Advertisement

सोफी मोलिनक्स और ग्रेस हैरिस भी चोट से ठीक होकर टीम में लौटी हैं। जबकि फ़ोबे लिचफ़ील्ड अपना पहला वर्ल्ड कप खेलते हुए नजर आंएगी। 

वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम ही अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेलेगी, सिर्फ ऑलराउंडर हीदर ग्राहम के अलावा। वह टीम के साथ यूएई नहीं जाएंगी। 

ऑस्ट्रेलिया ग्रुप ए का हिस्सा है, जिसमें भारत,न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की महिला टीम भी शामिल है। ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच 4 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी।

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

Advertisement

एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), डार्सी ब्राउन, एश्ले गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन स्कुट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, तैला व्लामिन्क

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार