टी-20 की तरह वनडे सीरीज में भी ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा दिया। शनिवार को वनडे सीरीज का अंतिम मैच यहां के बे ओवल मैदान पर हुआ, जिसमें मेहमान टीम ने 21 रनों से जीत हासिल की। बारिश के कारण हालांकि इस मैच को 25-25 ओवरों तक सीमित कर दिया गया था। कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित ओवरों की समाप्ति के बाद 7 विकेट पर 149 रन बनाए। इसमें कप्तान एलिसा हिली के 46 रन शामिल हैं। हिली ने 39 गेंदों का सामना कर छह चौके लगाए। बेथ मूनी ने भी 28 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से लेह कास्पेरेक ने तीन विकेट लिए। देखें स्कोरकार्ड

Advertisement

जवाब में खेलने उतरी मेजबान टीम 25 ओवरों की समाप्ति तक 9 विकेट पर 128 रन ही बना सकी। उसके लिए लिया ताहूहू ने 21 और कप्तान एमी सैदरवेट ने 20 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेगन स्कट और जार्जिया वारेहम ने दो-दो विकेट लिए।

हिली को प्लेअर आफ द मैच चुना गया। इसके साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया। इससे पहले उसने तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी 3-0 से जीत हासिल की थी।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार