21 फरवरी। ऑकलैंड (CRICETNMORE)। ऑक्लैंड में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में बारिश के खलल के बाद मैच पूरा ना हो सका और डकबर्थ लुईस नियम के तहत ऑस्ट्रेलियाई टीम को 19 रन से विजेता घोषित कर दिया गया।
आपको बता दें कि जब बारिश के कारण मैच को रोका गया तो उस समय ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 32 गेंद पर 30 रनों की दरकार थी। स्कोर
गौरतलब है कि फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 150 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम 14.4 ओवर में 3 विकेट पर 121 रन बना लिए थे।
ग्लेन मैक्सवेल को इस टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। मैक्सवेल ने पूरे टूर्नामेंट में 233 रन बनाए।