कुछ लोगों का मानना है कि क्रिकेट के खेले में चोट लगने का खतरा बहुत कम होता है लेकिन जो लोग क्रिकेट के खेल को करीब से जानते हैं अगर आप उनसे पूछेंगे तो वो यही कहेंगे कि ये खेल भी खतरनाक खेलों में से एक है। बीते कुछ सालों में जैसी घटनाएं देखने को मिली हैं उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि ये खेल वाकई खतरनाक है और अगर गेंद लग जाए तो ज़ान जाने का खतरा भी रहता है।

Advertisement

क्रिकेट के मैदान पर ऐसे कई नजारे देखे जा चुके हैं जहां खिलाड़ियों के शरीर से खून निकला और उन्हें स्ट्रेचर पर भी बाहर ले जाना पड़ा और इसी कड़ी में कुछ ऐसा ही मेलबर्न के जंक्शन ओवल में देखने को मिला जब विक्टोरिया के खिलाफ मार्श कप मैच के दौरान साउथ ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर हेनरी हंट कैच पकड़ते हुए चोटिल हो गए और उनकी नाक से खून बहने लगा।

Advertisement

27 वर्षीय हंट मिड ऑफ पर फील्डिंग कर रहे थे और बल्लेबाज ने एक करारा शॉट उसी दिशा में मारा। हंट ने कैच पकड़ने के लिए डाइव लगाई लेकिन गेंद उनके हाथों के बीच से होती हुई उनके चेहरे पर जा लगी और लाइव मैच में ही उनकी नाक से खून निकलता देखा गया। उन्हें मेडिकल स्टाफ के साथ तुरंत मैदान छोड़ना पड़ा और अब ये अंदेशा जताया जा रहा है कि उनकी नाक भी टूट सकती है। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

मैच के बाद बोलते हुए, शॉट मारने वाले रोजर्स ने उम्मीद जताई कि हंट ठीक हो जाएंगे। पर्थ नाउ से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने बहुत जोर से शॉट मारा और मुझे नहीं पता कि उसने इसे छुआ या नहीं। उम्मीद है कि वो ठीक है। उम्मीद है कि स्कैन में उसका परिणाम स्पष्ट आएगा क्योंकि उसका भविष्य उज्ज्वल है। वो आमतौर पर मैदान में चूक नहीं करता है। हो सकता है कि वो फिसल गया हो या ऐसा कुछ हुआ हो। लेकिन ये बहुत डरावना था, आप ऐसा कुछ कभी नहीं देखना चाहेंगे।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार