क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) इस साल होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग लेने वाले अपने खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुसार उन्हें अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) देगा। सीए के अंतरिम चेयरमैन निक हॉकले ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। आईपीएल के पिछले सीजन में 19 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भाग लिया था। आईपीएल का आगामी सीजन अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भारत में होना है।

Advertisement

हॉकली ने 'सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड' से कहा, "आईपीएल ने पिछले साल अपना जैव सुरक्षित वातावरण साबित किया था। हमारे पास जब आवेदन आएंगे तो हम हर मामले पर उनकी योग्यता के आधार पर विचार करेंगे।"

Advertisement

प्लेयर्स एजेंट ने बुधवार को कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के आधिकारिक ब्रेक के दौरान आईपीएल का आयोजन किया जाएगा और क्रिकेट बोर्ड ने शुरू में संकेत दिया था कि यह एनओसी पर हस्ताक्षर करेगा, जब तक कि व्यक्तिगत चोट के मुद्दों पर विचार नहीं किया जाता।

ऑस्ट्रेलिया ने मार्च में होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा रद्द कर दिया है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार