भले ही बायोबबल में कोरोना प्रवेश के कारण आईपीएल के 14वें सीजन को बीच में ही रोक दिया गया लेकिन तब तक हुए 29 मैचों में कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दिग्गजों और क्रिकेट फैंस का दिल जीता।

इसी बीच भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाजी विरेंद्र सहवाग ने एक बयान देते हुए उस खिलाड़ी का नाम बताया है जिसने सहवाग को आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।

सहवाग ने जिस खिलाड़ी का नाम लिया वो कोई और नहीं बल्कि दिल्ली कैपटिल्स की ओर से खेलने वाले भारत के अनकैप्ड युवा तेज गेंदबाज आवेश खान है। आवेश खान ने इस साल दिल्ली की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 मैचों में 14 विकेट चटकाने का कारनामा किया है।

क्रिकबज के एक क्रिकेट शो के दौरान बात करते हुए विरेंद्र सहवाग ने कहा," इस टीम में हम रबाडा, अश्विन, पटेल, मिश्रा के बारें में बात करते है लेकिन कोई भी आवेश खान के बारें में बात नहीं करता। वो इस सीजन के 'Under- The-Radar' प्लेयर है। वो आए और बड़े आराम से 2-3 विकेट चटकाते है और अब वो हर्षल पटेल के साथ पर्पल कैप की रेस में है।"

सहवाग ने आगे बात करते हुए कहा कि आवेश खान के बारें में ना तो ज्यादा बोला गया है और नाहीं कहीं पर लिखा गया है। लेकिन वो अपना काम बेहद शानदार तरीके से करते हैं।

आवेश खान ने इस सीजन कुछ अच्छें बल्लबाजों के पवेलियन का रास्ता दिखाया जिसमें सबसे बड़ा नाम चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है।
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार