भारतीय टीम ने हांगकांग को 40 रन से हराकर एशिया कप 2022 के सुपर-4 में जगह बना ली है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए कई पॉज़ीटिव निकल कर आए तो कुछ कमियां भी उजागर हुई। इस मैच में भारत के दो गेंदबाजों को एक बड़ा रिएलिटी चेक मिला। हांगकांग के बल्लेबाज़ों ने आवेश खान और अर्शदीप सिंह की जमकर कुटाई की और दोनों के आठ ओवरों में 12 रन प्रति ओवर से अधिक की इकॉनमी के साथ 97 रन लुटे।

Advertisement

अर्शदीप को तो फैन फिर छोड़ दें लेकिन आवेश खान का ये पहली बार नहीं है जब उन्हें इस तरह से मार पड़ी है। पिछले कई मुकाबलों में उन्होंने जमकर रन लुटाए हैं, हालांकि, टीम की जीत के चलते उनकी कमियां छिपती रही मगर अब फैंस उन पर रहम नहीं दिखा रहे हैं। हांगकांग जैसी टीम के खिलाफ 24 गेंदों में 53 रन लुटाने के बाद आवेश जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

Advertisement

आवेश को आईपीएल 2022 के बाद से ज्यादातर T20 मैचों में मौका दिया गया है, लेकिन अब तक उन्होंने टीम प्रबंधन द्वारा उन पर दिखाए गए विश्वास के साथ न्याय नहीं किया है। यही कारण है कि फैंस मीम्स बनाकर और ट्वीट करके आवेश खान को फटकार लगा रहे हैं। आइए देखते हैं कि आखिर किस तरह से आवेश खान का मजाक बन रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार