अविष्का फर्नांडो (Avishka Fernando) के शानदार शतक के दम पर श्रीलंका ने गुरुवार (2 सितंबर) को कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में साउथ अफ्रीका को 14 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 

Advertisement

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए। टॉप स्कोरर रहे फर्नांडो ने 115 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 118 रनों की पारी खेली। फर्नांडो श्रीलंका के छठे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में शतक जड़ा है। उनके अलावा चरिथ असालांका ने 72 और धनंजय डर सिल्वा ने 44 रनों का योगदान दिया।

साउथ अफ्रीका के लिए कागिसे रबाडा-केशव महाराज ने दो-दो, वहीं एडेन मार्करम और तबरेज शम्सी ने 1-1 विकेट चटकाया।

301 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 286 रन तक ही पहुंच सकी। साउथ अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 96 रनों की पारी खेली। 90 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने पांच चौके और चार छक्के जड़े। रासी वेन डेर डुसने ने 59, कप्तान टेम्बा बवुमा ने 38, हेनरिक क्लासेन ने 36 रनों की पारी खेली। 

श्रीलंका के लिए अकिला धनंजय ने दो, चमिका करुणारत्ने,वानिंदु हसरंगा,प्रवीण जयविक्रमा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

सीरीज का दूसरा वनडे 4 सितंबर को कोलंबो में ही खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार