IPL 2026, Punjab Kings vs Delhi Capitals: धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में सोमवार (11 मई) को खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 210 रन का बड़ा स्कोर बनाया, लेकिन अक्षर पटेल और डेविड मिलर की अर्धशतकीय पारियों के दम पर दिल्ली ने 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स को प्रियांश आर्य ने शानदार शुरुआत दिलाई और प्रभसिमरन सिंह (18) के साथ पहले विकेट के लिए 43 गेंदों में 78 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन सिंह ने 15 गेंदों में 18 रन बनाए, जबकि प्रियांश आर्य ने 33 गेंदों में 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

Advertisement

इसके बाद कूपर कोनोली और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को आगे बढ़ाया। इस दौरान दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 83 रन की अहम साझेदारी हुई। कोनोली ने 27 गेंदों में 38 रन बनाए, वहीं श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 36 गेंदों में नाबाद 59 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा आखिरी ओवरों में सूर्यांश शेडगे ने भी तेजी से 8 गेंदों में 21 रन बटोरे और टीम का स्कोर 210 रन तक पहुंच गया। 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं मुकेश कुमार को 1 सफलता मिली।

211 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक पोरेल 5 और केएल राहुल 9 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद साहिल पारख (13) और ट्रिस्टन स्टब्स (12) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके।

ऐसे समय में कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 34 गेंदों में 64 रन की तेज साझेदारी कर दिल्ली को मुकाबले में वापस ला दिया। अक्षर पटेल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 30 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि डेविड मिलर ने 28 गेंदों में 51 रन की शानदार पारी खेली।

Advertisement

अंत में आशुतोष शर्मा ने 10 गेंदों में 24 रन की तेज पारी खेली, जबकि माधव तिवारी ने 8 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाकर टीम को 19 ओवर में ही जीत दिला दी। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने 6 गेंद शेष रहते 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए। वहीं मार्कस स्टोइनिस और बेन ड्वारशुइस को 1-1 सफलता मिली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार