भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों चेन्नई के मैदान पर पहले टेस्ट मैच में 227 रनों की करारी हार मिली थी। 4 मैचों की इस टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला भी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला जाएगा और इस टीम में भारत की तरफ से कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते है।

Advertisement

कप्तान कोहली ने पहला टेस्ट मैच खत्म होने के बाद ये संकेत दिए थे कि शाहबाज नदीम और वाशिंगटन सुंदर की गेंदबाजी से काफी फीकी रही थी ऐसे में टीम दूसरे मुकाबले में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव में से किसी एक को मौका दे सकती है। 

Advertisement

लेकिन हाल ही अब बीसीसीआई के ऑफिसियल ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडीयो आई है जिसमें बाएं हाथ के ऑलराउंडर अक्षर पटेल को गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए नजर आ रहे है। ऐसे में कई क्रिकेट फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि अक्षर को दूसरे टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो यह इस खिलाड़ी का टेस्ट डेब्यू होगा।

बीसीसीआई ने अक्षर की वीडीयों पोस्ट करते हुए लिखा," देखिए नेट में कौन वापस आया है। यह अक्षर है और खेलने के लिए तत्पर है।"

ये देखना दिलचस्प होगा कि 13 फरवीर से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में कप्तान कोहली टीम में कौन से बड़े बदलाव करते है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार