Kayla Reyneke Sixes vs Sophie Devine Video: लौरा वोलवार्ड (Laura Wolvaardt) की कैप्टेंसी वाली साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार, 17 मार्च को हैमिल्टन टी20 मुकाबले (NZ-W vs SA-W 2nd T20) में न्यूजीलैंड को 18 रनों से हराकर मात दी और पांच मैचों की सीरीज को 1-1 की बराबरी से लेवल कर दिया। गौरतलब है कि इसी बीच मेहमान टीम की 20 साल की खिलाड़ी कायला रेनेके (Kayla Reyneke Sixes) ने कीवी टीम की दिग्गज ऑलराउंडर सोफी डिवाइन (Sophie Devine) को आड़े हाथ लिया और उनके ओवर में एक के बाद लगातार तीन छक्के मारे। 

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना साउथ अफ्रीका की इनिंग के 20वें ओवर में घटी। न्यूजीलैंड के लिए ये ओवर सोफी डिवाइन करने आईं थी जो कि उनके कोटे का भी आखिरी ही ओवर था। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका लिए मैदान पर कैप्टन लौरा वोलवार्ड और 20 साल की ऑलराउंडर कायला रेनेके मौजूद थी, जो कि पहले से ही सोफी को टारगेट करने का मन बना चुकी थी।

Advertisement

यहां कायला ने सोफी की दूसरी गेंद खेलते हुए अपने इरादे साफ किए और उन्हें डीप मिड विकेट की तरफ लंबा छक्का मारा। खास बात ये है कि वो यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने सोफी डिवाइन की तीसरी और चौथी गेंद पर भी दो बड़े छक्के लगाए। उन्होंने दूसरा छक्का घुटने पर बैठकर मारा, वहीं तीसरा छक्का लॉन्ग ऑफ की तरफ जड़ा। सोनी स्पोर्ट्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि इस ओवर में सोफी डिवाइन ने पूरे 21 रन खर्चे, वहीं अपने कोटे के चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 46 रन लुटाए। दूसरी तरफ बात करें अगर कायला रेनेके की तो उन्होंने अपनी इनिंग में 9 बॉल खेली और 2 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 28 रन ठोके। उन्होंने ये रन 311.11 की स्ट्राइक रेट से बनाए।

गौर करें कि कायला रेनेक ने हैमिल्टन टी20 में एक रन आउट भी किया और 2 ओवर गेंदबाज़ी भी की। वो कोई विकेट तो नहीं ले सकीं, लेकिन उन्होंने विपक्षी टीम को सिर्फ 15 रन दिए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। जान लें कि 20 साल के रेनेके ने अब तक सिर्फ चार टी20 इंटरनेशनल खेलकर दूसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसा रहा मैच का हाल: इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने जीत हासिल करने के लिए 178 रनों का लक्ष्य रखा था जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम 19.1 ओवर ही मैदान पर टिक पाई औऱ 159 रनों पर ऑल आउट हुई। इस तरह साउथ अफ्रीका ने 18 रनों से जीत हासिल की और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खड़ा कर दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार