Axar Patel Record: भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) शुक्रवार, 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज (IRE vs IND T20 Series) में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर एक बेहद खास सेंचुरी पूरी कर सकते हैं। गौरतलब है कि अक्षर पटेल के पास वो कारनामा करने का मौका है जो कि टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए अब तक कोई भी स्पिन गेंदबाज़ नहीं कर पाया है।

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि 32 वर्षीय अक्षर मौजूदा समय में भारतीय टी20 टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके नाम 94 टी20 इंटरनेशनल में 97 विकेट और 702 रन दर्ज हैं। यहां से वो आयरलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज में अगर तीन विकेट लेने में सफल होते हैं, तो वो इस फॉर्मेट में अपने 100 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले पहले भारतीय स्पिन गेंदबाज़ बन जाएंगे।

Advertisement

भारत में टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज़

  • अक्षर पटेल - 94 मैचों में 97 विकेट
  • युजवेंद्र चहल - 80 मैचों में 96 विकेट
  • कुलदीप यादव - 54 मैचों में 95 विकेट
  • वरुण चक्रवर्ती - 45 मैचों में 73 विकेट
  • रविचंद्रन अश्विन - 65 मैचों में 72 विकेट

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि अक्षर पटेल आयरलैंड के टूर पर अपने 100 T20I पूरे करने में कामयाब होते हैं तो वो ये खास सेंचुरी बनाने वाले सिर्फ चौथे भारतीय खिलाड़ी बनेंगे। अब तक सिर्फ अर्शदीप सिंह (84 टी20 मैचों में 127), जसप्रीत बुमराह (95 मैचों में 121 विकेट) और हार्दिक पांड्या (138 मैचों में 114 विकेट) ने ही ये कारनामा किया है।

भारत में टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज़

  • अर्शदीप सिंह - 84 मैचों में 127 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह - 95 मैचों में 121 विकेट
  • हार्दिक पांड्या - 138 मैचों में 114 विकेट
  • अक्षर पटेल - 94 मैचों में 97 विकेट
  • युजवेंद्र चहल - 80 मैचों में 96 विकेट

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

Advertisement

भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज शेड्यूल

Also Read: LIVE Cricket Score

26 जून 2026 – पहला टी20I, बेलफास्ट (भारतीय समय अनुसार शाम 6:00 बजे)
28 जून 2026 – दूसरा टी20I, बेलफास्ट (भारतीय समय अनुसार शाम 6:00 बजे)

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार