सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया जहां अब टूर्नामेंट के फाइनल में उनका सामना न्यूजीलैंड से होगा। इस सेमीफाइनल मुकाबले के आखिरी पांच ओवर में मुकाबला बहुत करीबी था, लेकिन जब आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 30 रन चाहिए थे तो लगभग सभी जानते थे कि भारत ये मैच जीत जाएगा।

Advertisement

आखिरी ओवर की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव ने शिवम दुबे को दी जबकि अक्षर पटेल का एक ओवर बचा था। मैच के बाद अक्षर पटेल ने खुलासा किया कि वो आखिरी ओवर डालने के लिए तैयारी कर रहे थे लेकिन चूंकि स्पिनर पहले ही मैच में काफी रन लुटा चुके थे, इसलिए सूर्या ने कोई रिस्क नहीं लिया और दुबे को गेंद थमा दी। अक्षर ने ये भी कहा कि उन्हें भरोसा था कि उनकी गेंद पर पांच छक्के नहीं लगेंगे।

Advertisement

अक्षर पटेल ने मैच के बाद कहा, "मैं रेडी था। मैं लॉन्ग ऑफ पर खड़ा था और रेडी था और बॉलिंग प्रैक्टिस भी कर रहा था। 30 रन तो बहुत थे, 5 छक्के तो नहीं खाऊंगा ये पता था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच की बात करें तो 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने भी आक्रामक शुरुआत की और पावरप्ले में 68 रन जोड़ दिए। हालांकि फिल साल्ट (5), कप्तान हैरी ब्रूक (7) और जोस बटलर (25) जल्दी-जल्दी आउट हो गए। इसके बाद जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की उम्मीदें जिंदा रखीं। बेथेल ने पहले विल जैक्स (35) और फिर सैम करन (18) के साथ अहम साझेदारियां कीं। उन्होंने 48 गेंदों में 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 105 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 30 रन की जरूरत थी और टीम 246 रन तक ही पहुंच सकी। भारत के लिए गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट झटके। इसके अलावा अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ने भी 1-1 विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार