Axar Patel ने एक टॉक शो के दौरान बताया है कि वो क्रिकेटर कैसे बने। अक्षर पटेल ने कहा, 'मैं अपनी दादी का बहुत लाडला था वो मुझसे बेहद प्यार करती थीं और हमेशा मुझे टीम इंडिया के नीले कपड़ों में खेलता हुआ देखना चाहती हीं। जब मेरी दादी का निधन हुआ तब मेरे घर मे किसी ने मुझे नहीं बताया कि क्या हुआ है। मैं मैच खेलने गया हुआ था। जब मैं घर गया तो मेरी मां मुझे गले लगाकर रोने लगी थीं। लेकिन, मेरे पिता रोए नहीं थे।'

Advertisement

अक्षर पटेल ने आगे कहा, 'घरवालों ने मुझसे बोला तेरे पापा बस शांत बैठे हैं लेकिन, रोए नहीं हैं। जब मैंने अपने पिता से बात की तो वो मुझसे बात करके रो पड़े और कहा कि बेटा तुझे जितनी बदमाशी करनी है जो करना है कर ले। देख मेरी मां की लास्ट इच्छा थी कि तुझे टीवी पर देखना चाहती है। उस रात को मैं सोच रहा था कि मुझे सीरियस होना पड़ेगा क्रिकेट के लिए।'

Advertisement

अक्षर पटेल ने कहा, 'मैंने अगले दिन अपने पिता को बोल दिया एक मैच के लिए ही सही लेकिन, मैं नीली जर्सी में टीम इंडिया के लिए जरुर खेलूंगा। मैंने अपने पिता को 2 बार रोते देखा है एक मेरी दादी के निधन पर और दूसरा जब मेरा टीम इंडिया में नाम आया था।'

वहीं इस टॉक शो के दौरान ऋषभ पंत से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए अक्षर पटेल ने कहा, 'ऋषभ पंत जो मैच में बीच-बीच में आवाजें निकालता है वो अलग है। वो कुछ ना कुछ करके आवाजें तो निकालता ही रहता है। मैं भी उससे बोलता हूं कि भाई ये क्या करता रहता है तू? जिसपर वो कहता है-भाई थोड़ा हंसी मजाक तो चाहिए ही ना बोर हो रहे हैं तो क्या करेंगे फिर।'

अक्षर पटेल ने आगे कहा, 'अगर कुछ नहीं हो रहा है तो प्वाइंट पर देखकर ऋषभ पंत कहता है कि भाई कैसा चल रहा है। स्लिप में जो रहता है वो पंत की वजह से हमेशा एक्टिव मोड पर ही रहता है। पंत कभी भी कुछ भी कर देता है। लेकिन, जब विराट भाई रहते हैं तब वो थोड़ा शांत हो जाता है लेकिन, अगर पुजारा, मंयक, केएल ये सब होते हैं तो फिर वो खूब मस्ती करता है।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार