आईपीएल 2026 में खेले गए 32वें मुकाबले में भी लखऊ सुपर जायंट्स ने युवा आयुष बदोनी को ओपनिंग कराने का फैसला किया लेकिन राजस्थान के खिलाफ भी ये फैसला गलत ही साबित हुआ। बुधवार को एकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आयुष बदोनी अपने साथी ओपनर मिचेल मार्श के साथ एक बड़ी गलतफहमी के चलते 'गोल्डन डक' पर आउट हो गए।

Advertisement

ये विकेट LSG की पारी के पहले ही ओवर में गिरा। ये ओवर इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर कर रहे थे और ओवर की आखिरी गेंद पर बदोनी ने डिफेंसिव शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद का अंदरूनी किनारा लगकर लेग साइड की ओर चली गई। बदोनी शॉट खेलते ही दौड़ पड़े लेकिन मिचेल मार्श ने रन लेने से मना कर दिया और इसी दौरान राजस्थान के सब्स्टीट्यूट फील्डर रवि सिंह शॉर्ट लेग से तेज़ी से दौड़े और स्ट्राइकर छोर पर सीधा थ्रो मारकर विकेट उड़ा दिया।

Advertisement

बदोनी तब तक पिच पर आधी दूरी तय कर चुके थे, इसलिए उनके पास वापस लौटने का कोई मौका नहीं बचा था। उनके इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो 160 रनों का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम सिर्फ 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ के पहले 3 विकेट सिर्फ 11 रन के कुल स्कोर पर गिर गए। ओपनिंग बल्लेबाज आयुष बदोनी, कप्तान ऋषभ पंत और एडेन मार्करम बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद कोई बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिली और थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

मेजबान टीम के लिए ओपनिंग बल्लेबाज मिचेल मार्श ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 55 रन की पारी खेली,लेकिन कोई  और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। लखनऊ की टीम के आठ खिलाड़ी सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हुए। जिसके चलते लखनऊ की टीम 18 ओवर मे 119 रन पर ऑलआउट हो गई। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट, बृजेश शर्मा और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट, रविंद्र जडेजा और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार