Ayush Mhatre Record: आईपीएल 2026 के अपने दूसरे ही मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने शानदार पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। 18 साल की उम्र में उन्होंने चेपॉक में अर्धशतक जड़कर सुरेश रैना का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं IPL में 19 साल से कम उम्र में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की खास लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं।

Advertisement

आईपीएल 2026 में शुक्रवार (3 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया। चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में CSK की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती झटके के बाद टीम दबाव में थी।

Advertisement

ऐसे में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए 18 साल के आयुष म्हात्रे ने जिम्मेदारी संभाली और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 55 गेंदों में 96 की साझेदारी कर  शानदार पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों में 72 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी ने टीम को मुश्किल हालात से निकालकर मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

इस पारी के दम पर आयुष म्हात्रे ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह चेपॉक स्टेडियम में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 18 साल और 261 दिन की उम्र में किया, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था, जिन्होंने 21 साल और 148 दिन की उम्र में यहां फिफ्टी लगाई थी।

इतना ही नहीं, आयुष म्हात्रे अब IPL में 19 साल से कम उम्र में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस मामल में पहले नंबर पर वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने तीन बार 50+ स्कोर बनाए हैं। वहीं पृथ्वी शॉ और आयुष म्हात्रे दो-दो बार यह कारनामा कर चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

म्हात्रे की इस पारी ने यह दिखा दिया कि आने वाले समय में वह भारतीय क्रिकेट के बड़े स्टार बन सकते हैं और CSK को एक नया मैच विनर मिल गया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार