India U-19 vs England Young Lions: भारतीय अंडर-19 टीम ने मंगलवार (24 जून) को लॉफबोरो में खेले गए टूर मैच में इंग्लैंड यंग लायंस को 231 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। 

Advertisement

आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 442 रन बनाए। जिसमें हरवंश पंगालिया ने शतक बनाया और राहुल कुमार, कनिष्क चौहान और आरएस अम्बरीश ने बल्ले से अर्धशतक आया।

Advertisement

हालांकि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करन वाले कप्तान म्हात्रे वैभव सूर्यवंशी इस मैच में फ्लॉप रहे। म्हात्रे ने 1 रन और सूर्यवंशी ने टीम को स्कोर में सिर्फ 17 रन का ही योगदान दिया। 

यंग लायंस के लिए मैनी लम्सडेन ने चार विकेट और मैथ्यू फाइब्रैंक ने तीन विकेट लिए।

भारत का कुल स्कोर 400 के पार था, ऐसे में विरोधी टीम के लिए चेज करना आसान नहीं था। सलामी बल्लेबाज और कप्तान विल बेनिसन ने टीम के लिए शीर्ष स्कोरर के रूप में शतक जड़ा, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ा योगदान देने में विफल रहे। उन्होंने 105 गेंदों में 103 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 1 छक्का जड़ा। इंग्लैंड यंग लायंस की टीम 41.1 ओवर में 211 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

भारत के लिए गेंदबाजी में दीपेश देवेंद्रन ने शानदार प्रदर्शन किया और तीन विकेट हासिल किए। नमन पुष्पक और विहान मल्होत्रा ने दो-दो विकेट चटकाए और भारत को विशाल जीत दिलाने में अहम रोल निभाया। 

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि भारत की अंडर -19 टीम को इंग्लैंड यंग लायंस के खिलाफ इस दौरे पर पांच यूथ वनडे और दो यूथ टेस्ट मैच खेलेगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार