इंग्लैंड ने गुरुवार रात (30 मई) चार मैचों की सीरीज के निर्णायक मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इस मैच में भी विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वो 5 गेंदों में बिना खाता खोले आउट हो गए। बल्ले से तो वो फ्लॉप रहे ही लेकिन विकेटकीपिंग में भी वो आसान से कैच टपकाते दिखे।

Advertisement

 उनकी खराब बल्लेबाजी फॉर्म ने उनकी विकेटकीपिंग पर भी असर डाला और उन्होंने विल जैक्स का आसान सा कैच छोड़ दिया। ये घटना इंग्लैंड की पारी के नौवें ओवर के दौरान हुई, जब फिल साल्ट की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने पहले ही 90 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। दो डॉट बॉल फेंकने के बाद हारिस राउफ ने जैक्स को शॉर्ट बॉल से चुनौती दी, जिस पर बल्लेबाज के बल्ले का किनारा लगा और गेंद सीधे विकेटकीपर आजम खान के पास गई। ये कैच आसानी से पकड़ा जाना चाहिए था लेकिन उन्होंने इस रेगुलेशन कैच छोड़ दिया।

Advertisement

उनके कैच छोड़ते ही हारिस रऊफ का रिएक्शन देखने लायक था। रऊफ गुस्से में चिल्लाते हुए दिखे और उनका ये रिएक्शन कैमरे में भी कैद हो गया। आज़म को सोशल मीडिया पर उनकी खराब फिटनेस के लिए जमकर ट्रोल किया गया। आजम खान को लगातार कई मौके दिए जा रहे हैं लेकिन वो अब तक खुद को साबित नहीं कर पाए हैं। उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में भी चुना गया है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि बाबर आजम उन पर ये भरोसा जताना जारी रखते हैं या उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करते हैं।

Also Read: Live Score

इस चौथे टी-20 मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए पाकिस्तानी टीम को 19.5 ओवरों में 157 रन पर ऑलआउट कर दिया। पाकिस्तान के लिए इस मैच में उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। वहीं, जब इंग्लिश टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उन्होंने बिना किसी परेशानी के 15.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 158 रन बना दिए और सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार