बर्मिघम, 4 अगस्त (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को पाकिस्तान ने समी असलम (82) और अजहर अली (139) की जुझारू पारियों की बदौलत तीन विकेट पर 257 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान अब सिर्फ 40 रन पीछे रह गया है, जबकि उसके सात विकेट शेष हैं। यूनिस खान 21 रन बनाकर नाबाद हैं। ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच ना जीतने पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी

Advertisement

पूरे दिन बेहतरीन संघर्ष करने के बाद अजहर अली दिन की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। क्रिस वोक्स ने अजहर को कप्तान एलिस्टर कुक के हाथों कैच कराया। अजहर ने 294 गेंदों की विशाल पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया। ये भी पढ़ें: अहजरूद्दीन और सहवाग का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंचा ये कैरेबियाई बल्लेबाज

Advertisement

पहले दिन इंग्लैंड की पारी 297 रनों पर समेटने के बाद दूसरे दिन पारी की शुरुआत करने उतरी पाकिस्तान टीम को पहला झटका चौथी गेंद पर ही लग गया। मोहम्मद हफीज खाता खोले बगैर जेम्स एंडरसन का शिकार हुए। हफीज इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले एंडरसन के 50वें पाकिस्तानी शिकार बने। जरूर पढ़ें: विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा ने की सगाई।

हालांकि इसके बाद शमी असलम ने अजहर अली के साथ दूसरे विकेट के लिए 181 रनों की धीमी लेकिन मजबूत साझेदारी कर पाकिस्तान को संभाल लिया। असलम दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो पवेलियन लौटे।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे अनुभवी बल्लेबाज यूनिस खान ने भी अजहर का अच्छा साथ निभाया और तीसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़े।

चार मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार