26 फरवरी, कोलकाता (CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम को पुणे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी है। ऐसे में हर क्रिकेट फैन्स से लेकर क्रिकेट पंडित हैरान रह गए हैं। सीरीज शुरु होने से पहले कंगारु की टीम को अंडरडॉग माना जा रहा था लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले टेस्ट मैच में बड़ा उलट फेर कर दिया है।

Advertisement

ऐसे में भारतीय टीम के परफॉर्मेंस को  रिव्यू करते हुए महान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बयात देते हुए कहा कि दूसरे टेस्ट में जाने से पहले भारतीय टीम को अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने होगें। OMG: दिल्ली के इस युवा खिलाड़ी ने टी- 20 में जमा दिया दोहरा शतक, क्रिकेट जगत हैरान

Advertisement

आगे जाने मोहम्मद अजहरुद्दीन के अनुसार इन दो बड़े दिग्गजों को दूसरे टेस्ट मैच से बाहर का रास्ता दिखाना होगा..

 

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने PTI पर अपना बयान देते हुए कहा कि “ भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेलेगी।

जहां की विकेट पुणे जैसी विकेट नहीं होगी जिससे स्पिन गेंदबाजों को इतना टर्न नहीं मिलेगा। BREAKING: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले टेस्ट मैच से बाहर हुआ भारतीय टीम का दिग्गज खिलाड़ी

ऐसे में भारतीय टीम को दूसरे टेस्ट मैच से पहले सोची समझ रणनीति के साथ मैदान पर उतरना चाहिए।  इन दो बड़े दिग्गजों को दूसरे टेस्ट मैच से बाहर का रास्ता दिखाना होगा..►

 
Advertisement

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि दूसरे टेस्ट मैच मे इशांत शर्मा और जयंत यादव को टीम से बाहर कर करूण नायर और भुवनेश्वर कुमार को टीम में जगह मिलनी चाहिए। उन्होंने ने कहा कि जयंत यादव के बदले करूण नायर को टीम में मौका मिलनी चाहिए  तो वहीं भुवी को इशांत शर्मा की जगह टीम में लाना चाहिए। इसके अलावा मोहम्मद अजहरुद्दीन भारतीय स्पिन गेंदबाजों के परफॉर्मेंस पर काफी नाराज नजर आए। विजय हजारे ट्रॉफी में धोनी का आया तूफान, छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेली सबसे धमाकेदार पारी

उन्होंने कहा कि खासकर रवींद्र जडेजा ने पुणे टेस्ट मैच में काफी निराश किया। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ओ’कैफी ने जिस लाइन लेंथ पर गेंदबाजी की उसी लाइन पर जडेजा को गेंदबाजी करनी थी।जडेजा  ने अक्लमंदी के साथ गेंदबाजी नहीं की इतना ही नही टेस्ट क्रिकेट के नंबर वन गेंदबाज अश्विन का पुणे जैसी पिच पर अपनी गेंदबाजी से 100 रन खर्च करना मेरे लिए विश्वास करना मुश्किल है। मोहम्मद अजहरुद्दीन ऑस्ट्रेलियाई फील्डिंग और बल्लेबाजों के परफॉर्मेंस से काफी खुश नजर आए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को उनके शानदार खेल लिए बधाई दी है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार