Afghanistan vs England: अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अज़मतुल्लाह उमरज़ई (Azmatullah Omarzai) ने बुधवार (26 फरवरी) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से इतिहास रच दिया। 

Advertisement

उमरजई ने 9.5 ओवर में 58 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, उन्होंने फिलिप सॉल्ट. जो रूट, जोस बटलर, जैमी ओवरटन और आदलि रशीद को अपना शिकार बनाया। इससे पहले बल्लेबाजी में 31 गेंदों में 40 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले अफगानी

उमरजई अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। इससे पहले बेस्ट गेंदबाजी का रिकॉर्ड मोहम्मद नबी के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में कार्डिफ के खिलाफ 30 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

तीसरे तेज गेंदबाज बने

उमरजई अफगानिस्तान के तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने वनडे मैच में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इससे पहले 2019 में आयरलैंड के खिलाफ गुलाबदिन नाइब ने 43 रन देकर 6 विकेट और 2014 में यूएई के खिलाफ 45 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। 

Advertisement

कपिल देव- युवराज सिंह की बराबरी

उमरजई दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में एक मैच में पांच विकेट लेने के साथ बल्लेबाजी में 40 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। 
आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में मैच में 5 विकेट और 40 या उससे ज्यादा रन

कपिल देव बनाम ऑस्ट्रेलिया 1983

Advertisement

युवराज सिंह बनाम आयरलैंड 2011

शाकिब अल हसन बनाम अफगानिस्तान 2019

अज़मतुल्लाह उमरज़ई बनाम इंग्लैंड 2025

Advertisement

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाए। जिसमें इब्राहिम जादरान ने 146 गेंदों में 177 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। 

इसके जवाब में इंग्लैंड 49.5 ओवर में 317 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें जो रूट ने 111 गेंदो में 120 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई और बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार