Azmatullah Omarzai Video: अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई (Azmatullah Omarzai) ने बीते गुरुवार, 29 अक्टूबर को शारजाह में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले (AFG vs ZIM 2nd T20) में शानदार शतकीय पारी खेली। इसी बीच उन्होंने जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर ब्रैंड इवांस (Brad Evans) को आड़े हाथ लिया। ओमरज़ाई ने इवांस के एक ओवर में चौके-छक्के की बरसात की और पूरे 27 रन ठोके।

इवांस के काल बने ओमरज़ाई: ये घटना अफगानिस्तान की पारी के 17वें ओवर में घटी। ब्रैंड इवांस जिम्बाब्वे के लिए अपने कोटे का आखिरी ओवर करने आए थे। अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई मैदान पर काफी समय बिता चुके थे और पूरी तरह सेट थे। ऐसे में उन्होंने इवांस को पहली गेंद से टारगेट करने का फैसला किया।

उन्होंने ब्रैंड इवांस को पहली ही गेंद पर बैकवर्ड स्क्वाड लेग के ऊपर से छक्का मारा और फिर अगली गेंद पर डीप मिड विकेट की तरफ छक्का लगाया। इसके बाद ओमरज़ाई ने अपनी क्लास दिखाई और डीप एक्स्ट्रा कवर की तरफ गेप में चौका लगाया। वो यहां पर ही नहीं रुके। उन्होंने चौथी गेंद पर डीप मिड विकेट की तरफ छक्का और फिर पांचवीं गेंद पर थर्ड मैन के फील्डर के ऊपर से चौका लगाया।

तो ऐसे अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई ने अपनी सेंचुरी भी पूरी की। इसके बाद उन्होंने इवांस की आखिरी गेंद पर एक रन लिया और इवांस के ओवर से पूरे 27 रन लूटे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है। जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे दूसरे टी20 के Player of the Match भी अज़मतु्ल्लाह ओमरज़ाई ही रहे। उन्होंने शतक (50 गेंदों पर 5 चौके 12 छक्के के साथ 116 रन) के अलावा  2 ओवर गेंदबाज़ी भी की और 17 रन देकर 1 विकेट झटका।

मैच का हाल: शारजाह के मैदान पर अफगानिस्तान को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 221 रन बनाए।। उनके लिए अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई ने 50 गेंदों पर 116 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रज़ा ने 56 गेंदों पर नाबाद 106 रन ठोके। हालांकि इसके बावजूद जिम्बाब्वे की पूरी टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन ही बना पाई। तो ऐसे अफगानिस्तान ने ये मुकाबला 19 रनों से जीता। उन्होंने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार